32 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

सट्टा माफिया व गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग एस पी से की

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सट्टा माफियाओं द्वारा चलाये जा रहे करोड़ों रूपया महीने के कारोबार अंकुश लगाने के लिए कानूनी कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक को दिये गए शिकायती पत्र में की गई है।
एसपी को भेजे गए शिकायती पत्र में शानू पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी मोहल्ला हाथीखाना फतेहगढ़ ने जनपद में डी-47 गैंग के व हसनैन गैंग के गुर्गों द्वारा सट्टे का कारोबार किया जा रहा है।पूर्व कप्तान विकास कुमार ने इस पर पूरी तरह विराम लगाया था, यही लोग अनुपम दुबे द्वारा ब्याज के कारोबार का पैसा बसूली कर आर्थिक मदद करते हैं व शहर में सट्टा का कारोबार करते इनमें मोहम्मद तारिक खां पुत्र यासीन खां, फरमान, फैजान पुत्रगण समीम अहमद,फन्नू विजय बाथम पुत्र, निवासी मोहल्ला ग्वाल टोली, मुकुल पुत्र रामतीर्थ निवासी मोहल्ला पुलमण्डी, भुरियल पुत्र समीम अहमद निवासी भूसामण्डी के द्वारा शहर में सट्टा कारोबार प्रतिदिन 15 से 20 लाख का लेन देन होता है। यह जानकारी इलाका पुलिस को है, लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही है।
पीड़ित ने को कल दिनांक गैस एजेसी के पास लावारिस खड़ी मिली स्कूटी और मोबाइल का भी जिक्र किया है। उसने अवगत कराया स्कूटी व मोबाइल कोतवाली फतेहगढ़ में जमा है जो सट्टा माफिया फरमान का है। पीड़ित ने सट्टा किंग व गुर्गों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article