फर्रुखाबाद।नगर पालिका परिषद के सभासदों ने पूर्व विधायक स्व .विमल प्रसाद तिवारी के नाम पर मार्ग और कादरी गेट वाला पालिका का स्वागत द्वार स्व.तिवारी के नाम पर किये जाने की मांग को लेकर संयुक्त मांग पत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सौंप कर नगर पालिका परिषद की आगामी बैठक में प्रस्ताव शामिल करने की मांग उठाई है।
मांगपत्र में कहा गया कि इलाहाबाद विश्व विद्यालय से अर्थशास्त्र में प्रदेश में प्रथम स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले स्व० पं० विमल प्रसाद तिवारी जो कि जनपद के ही नहीं प्रदेश की स्वच्छ राजनीति के प्रतीक रहे और अनेकों बार फर्रुखाबाद सदर से विधायक निर्वाचित हुये स्व० तिवारी बहुत ही सरल और सौम्य हृदय के व्यक्ति थे। प्रस्ताव के माध्यम से माँग की गई कि कि नगर के नीवाचुअत तिराहे से स्टेट बैंक तक के मार्ग का नाम स्व० पं० विमल प्रसाद तिवारी मार्ग किया जाये तथा कादरीगेट पर लगे नगर पालिका परिषद के स्वागत द्वार पर स्व० पं० विमल प्रसाद तिवारी द्वार किया जाये तथा उस पर स्व.तिवारी का छायाचित्र लगाया जाये, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ स्व० तिवारी के व्यक्तित्व से परिचित हो सकें। सभासदों कहा कि प्रस्ताव पालिका परिषद की आगामी बैठक में सम्मिलित कर स्व० विमल प्रसाद तिवारी को नगर पालिका परिषद की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जाये।
मांग पत्र पर सभासद रोहित नंदन कटिहार राजन , लल्ला वर्मा, सचिन सुमन, फुरकान अहमद ,मुनिशुद्दीन प्रशांत कटियार, इशरत ,दीक्षा, सुनीता वाजपेई ,अर्चना ,अतुल शंकर दुबे ,अनिल यादव आदि ने हस्ताक्षर किए हैं। मांग पत्र पर सांसद मुकेश राजपूत ने भी सहमति हस्ताक्षर किए हैं।
नगर का एक मार्ग व स्वागत द्वार स्व.विमल प्रसाद तिवारी के नाम पर करने की मांग


