29 C
Lucknow
Wednesday, August 26, 2026

दिल्ली पुलिस ने 70 लाख के ड्रग के साथ युगांडा की महिला को किया गिरफ्तार, कॉलेज के छात्रों को करती थी सप्लाई

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने राजधानी के मोहन गार्डन इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए युगांडा (Ugandan) की 26 वर्षीय महिला जैकलीन नामुलोंडो को 117 ग्राम एम्फेटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद सिंथेटिक ड्रग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि मोहन गार्डन स्थित किराये के मकान में रहने वाली एक विदेशी महिला बड़े स्तर पर सिंथेटिक ड्रग की तस्करी कर रही है। सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 117 ग्राम उच्च गुणवत्ता का एम्फेटामाइन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान युगांडा की राजधानी कंपाला निवासी जैकलीन नामुलोंडो के रूप में हुई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जैकलीन जुलाई 2025 में तीन महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वह अवैध रूप से दिल्ली में रह रही थी। पुलिस अब उसके भारत में ठहरने और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राजधानी के कॉलेज छात्रों और युवाओं को सिंथेटिक ड्रग की सप्लाई करती थी। हालांकि पुलिस इस नेटवर्क की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी को एम्फेटामाइन कहां से मिलता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही दिल्ली में सक्रिय अन्य ड्रग तस्करों से उसके संभावित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, संपर्कों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है ताकि पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article