24 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पहुंचेंगे लखनऊ, प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

Must read

लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) से सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) बुधवार 24 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार शाम 04:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से अटल कन्वेंशन सेंटर जाएंगे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर आयोजित “एकल काव्य पाठ” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

अगले दिन बृहस्पतिवार 25 दिसंबर को अपराह्न 01:30 बजे कालिदास मार्ग आवास से राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 1:50 कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 04:05 पर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 04:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article