34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

बेवफाई की सजा मौत! रील्स बनाने के नाम पर गन्ने के खेत में बुलाया फिर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

Must read

गोण्डा: यूपी के गोण्डा (Gonda) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक खेत में युवती की गर्दन कटी लाश मिली है। युवती की हत्या (murder) उसके बॉयफ्रेंड अरुण कुमार निवासी रोहतास ने की थीं। दोनों इंस्टाग्राम पर मिले थे। फिर दोनों रील्स बनाने लगे।

अरुण कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी दोस्ती शीला से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों साथ में रील बनाते थे और इसी दौरान नजदीकियां बढ़ीं। आरोपित के अनुसार उसने युवती को करीब डेढ़ लाख रुपये दिए थे।

हाल ही में 11 हजार रुपये भेजने के बाद जब युवती ने फिर से पैसे मांगे तो उसे शक हुआ कि वह किसी अन्य युवक के संपर्क में है। इसी शक और गुस्से में आरोपित ने युवती को रील बनाने के बहाने खेत में बुलाया। वहां उसने पहले उसके हाथ बांधे और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

हालांकि, युवती के पिता ने पुलिस की इस थ्योरी को नकारते हुए कहा कि इस घटना में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है। घर में शौचालय न होने के कारण उनकी बेटी खेत की ओर गई थी, जहां उसकी जान ले ली गई।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article