25.8 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

सत्य भारती स्कूल ज्योना में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज में भारती एयरटेल फाउंडेशन (Bharti Airtel Foundation) द्वारा संचालित सत्य भारती स्कूल (Satya Bharti School) ज्योना में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विविध सांस्कृतिक आयोजनों से हुई, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इस दौरान स्कूल में अंग्रेजी क्विज प्रतियोगिता और रंग तरंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने पारंपरिक व सांस्कृतिक परिधानों में सजे-धजे होकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। समाजसेवी आनंद कुमार यादव ने विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय के निरंतर विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हरसंभव सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

बच्चों ने देशभक्तों, वैज्ञानिकों और भारत के महान पुरुषों की वेशभूषा में प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों से खूब सराहना प्राप्त की। प्रधानाचार्य ने बच्चों को इन महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर देश सेवा का संकल्प दोहराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवलेश कुमार मिश्रा, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर रजीउल्लाह खान, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज तोमर तथा एयरटेल कम्युनिकेशन के अध्यापकगण—आरजू, शिवम कुमार, शिवकुमार पाल, उजमा, हरिद्वार द्विवेदी, कीर्ती व क्षमा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article