हसेरन। कन्नौज के हसेरन ब्लॉक की किशनपुर वसंत ग्रामसभा में लाखों रुपये की लागत से बनी गौशाला कई महीनों बाद भी शोपीस बनी हुई है। गौशाला में अब तक गोवंश नहीं पहुंचाए गए हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीण नवनिर्मित गौशाला में अपने मवेशी बांध रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।गौशाला का संचालन शुरू नहीं होने से इलाके में आवारा गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने नाराजगी जताते हुए आवारा गोवंश से निजात दिलाने और गौशाला का संचालन शुरू कराने की मांग की है।बीडीओ हसेरन ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लाखों की लागत से बनी गौशाला बनी शोपीस, ग्रामीणों ने मवेशी बांधकर किया कब्जा


