24 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

कफ सिरप सिंडिकेट: बाहुबलियों से कनेक्शन! तस्कर शुभम-अमित की धनंजय सिंह, सुशील सिंह के साथ तस्वीरें वायर

Must read

नई दिल्ली: प्रतिबंधित कफ सिरप (Ban cough syrup) तस्करी के सिंडिकेट (syndicateकिंगपिन शुभम जायसवाल और उसके पार्टनर अमित सिंह टाटा के पूर्वांचल के बाहुबली नेताओं से करीबी संबंध सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर धनंजय सिंह और बीजेपी विधायक सुशील सिंह के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि दोनों तस्कर- शुभम और अमित हर साल दुबई और पटाया की सैर करते थे और करोड़ों का लेन-देन हवाला के जरिए करते थे।

सोशल मीडिया पर अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल की दुबई सफारी की तस्वीर भी सामने आई हैं। जौनपुर का रहने वाला अमित सिंह टाटा आने वाले पंचायत चुनावों में ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी में था।इसके अलावा और भी कई वीडियो में अमित सिंह टाटा के साथ धनंजय सिंह दिख रहे हैं। शुभम जायसवाल की भी धनंजय सिंह के साथ फोटो वायरल हुई है। शुभम और अमित सिंह टाटा साल में दो बार दुबई और पटाया की सैर कर चुके हैं।

एसटीएफ की पूछताछ में अमित सिंह ने कबूला की धनबाद की देव कृपा मेडिकल एजेंसी और वाराणसी में श्री मेडिकल अमित सिंह टाटा की फर्म लेकिन काम शुभम जायसवाल और उसकी टीम देखती थी। 5 लाख रुपये के बदले 20-22 लाख रु के मुनाफे को देख अमित सिंह टाटा शुभम जायसवाल का पार्टनर बना था। बांग्लादेश तक कफ सिरप की तस्करी में नकद लेनदेन सबसे ज्यादा होती थी।हवाला के जरिए शुभम और अमित करोड़ों की लेनदेन कर रहे थे। UP STF कर रही है सिलसिलेवर पूछताछ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article