44.5 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद के प्रयासों से गांव बरतल जाने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू

Must read

 

 

नवाबगंज: नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद के प्रयासों से गांव बरतल जाने वाले मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में किया जा रहा है। वार्ड नंबर 15 की सभासद रजनी यादव के प्रतिनिधि सपा नेता राहुल यादव ने इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कस्बा चौराहे पर राजपाल ठाकुर के घर से गांव बरतल में किशोरी सक्सेना के घर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत और अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार को सौंपा था। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सभासद के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान की। सभासद रजनी यादव के पति और प्रतिनिधि राहुल यादव ने विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया। इस विकास कार्य पर वार्ड के निवासियों ने अपने सभासद के प्रयासों की सराहना की। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राहुल यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article