22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

111.88 लाख से बनेगा सामुदायिक भवन, वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास

Must read

 

शाहजहांपुर। ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक आयोजनों को नई सुविधा देने की दिशा में गुरुवार को अहम पहल हुई। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के साथ विकासखंड ददरौल के ग्राम शाहबाजनगर में 111.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शाहबाजनगर, सुभाषनगर अजीजगंज, सामदगंज गोटिया और भावलखेड़ा में कुल पांच सामुदायिक भवनों को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को छोटे-बड़े उत्सव, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी और किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह भवन क्षेत्रवासियों की मांग पर स्वीकृत किया गया है, जिससे गांवों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह यादव, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article