37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पीसीएस 2024 के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई, जनसेवा को बताया सर्वोच्च लक्ष्य

Must read

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अभ्यर्थियों के अथक परिश्रम, अटूट लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “आपकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से उत्तर प्रदेश को नई गति देंगे।”
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपेक्षा जताई कि वे जनसेवा को अपने आचरण का आधार बनाएं और ईमानदारी, पारदर्शिता तथा समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयनित युवाओं की भूमिका प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में बेहद अहम होती है।
मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article