31.5 C
Lucknow
Thursday, July 30, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, माफिया अनुपम दुबे के साथी अवधेश मिश्रा प्रकरण मे कार्यवाही के दिए निर्देश

Must read

– सीएम कार्यालय से एसपी को भेजा गया मामला
– सरकार ने माना महत्वपूर्ण प्रकरण

लखनऊ/फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के चर्चित कुख्यात वकील और माफिया अनुपम दुबे समेत कई गैंगस्टर गैंग के साथी शातिर नॉन प्रेक्टिशनर वकील अवधेश मिश्रा से जुड़े प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत को एसपी के पास कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यूथ इंडिया मीडिया समूह के संस्थापक एवं मुख्य संपादक शरद कटियार की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता अवधेश मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि अवधेश द्वारा वर्षों से शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, शिक्षकों तथा अन्य लोगों के विरुद्ध बड़ी संख्या में शिकायतें और न्यायालयों में रिट याचिकाएं दाखिल कर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता रहा है।

शिकायत पत्र में दावा किया गया है कि अवधेश मिश्रा द्वारा अब तक विभिन्न अधिकारियों के विरुद्ध लगभग 30 रिट याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। आरोप है कि इन याचिकाओं का उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाना और कार्रवाई से बचना रहा है। साथ ही कई पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी कथित रूप से झूठी शिकायतें किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थना पत्र में अवधेश मिश्रा की चल एवं अचल संपत्तियों, आय के स्रोतों और पिछले कई वर्षों के वित्तीय लेन-देन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। शरद कटियार ने आरोप लगाया है कि सरकारी एवं गैर-सरकारी संपत्तियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि अवधेश मिश्रा के विरुद्ध फर्रुखाबाद एवं आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही अपराधियों और माफिया अनुपम दुबे समेत कई गैंगस्टर से संबंध होने के भी आरोप लगाए गए हैं। इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग शासन से की गई है।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत का संज्ञान लेने के बाद प्रकरण एसपी फर्रुखाबाद को कार्यवाही के लिये भेजा गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article