घायलों के समुचित उपचार के निर्देश, अधिकारियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आदेश
लखनऊ। संभल में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही न हो।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं उपचार संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।


