गुरसहायगंज, कन्नौज। ग्राम मझपुर्वा में भैंस बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए थे। पीड़ितों ने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा निवासी यासर जमा खां पुत्र अफसर जमा खां ने बताया कि बीती 13 जून की शाम लगभग छह बजे भैंस बांधने के विवाद को लेकर परिवार के राशिद जमा, वाहिद जमा, अनवर जमा, अजहर जमा ने दरवाजे पर आकर उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे व उसके भाई नासिर, चचेरे भाई मुनब्बर को लाठी, डंडों से घर में घुस कर मारपीट कर घायल कर दिया और पथराव किया। बीच बचाव में आए रिश्तेदार अदनान के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जबकि वाहिद जमा पुत्र जाहिद जमा ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था। तभी रंजिश को लेकर पड़ोस के यासर जमा, नासिर जमा, अफसर जमा, अदनान, मुनब्बर जमा दरवाजे पर आए और उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी डंडे, लोहे की राड से घर में घुस मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उसके पुत्र अजहर से भी मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
भैंस बांधने के विवाद में नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज


