24 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

सीएम योगी की अध्यक्षता में 7 अप्रैल को कैबिनेट बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में राजधानी स्थित लोकभवन में सुबह 10:30 बजे होगी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जा सकती है। इनमें विकास योजनाएं, प्रशासनिक निर्णय और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
बताया जा रहा है कि सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की तैयारी में है, जिन पर कैबिनेट की स्वीकृति आवश्यक है। बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल किया जा रहा है।
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें लिए गए फैसलों का सीधा असर प्रदेश की विकास योजनाओं और आम जनता पर पड़ेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article