फर्रुखाबाद। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में शुरू हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने किया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद को रोकने एवं पेट्रोल और डीजल का उपयोग कम करने के लिए आवाहन किया लेकिन कुछ राजनीतिक दल के लोग जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का हर फैसला देश हित के लिए होता है। कठेरिया ने जन संघ से लेकर अब तक भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला।
दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अर्चना पांडे ने कहा नए कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता को निखारने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होते हैं ।इससे संगठन की विचारधारा कार्य पद्धति और जिम्मेदारियां के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाता है । उन्होंने कहा कि हमारे सामने 2027 के विधानसभा चुनाव को जीतने का लक्ष्य है हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता चट्टान की तरह खड़े रहना होगा।
तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जन सेवा का कार्य करें और केंद्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं बंगाल में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया कि प्रत्येक वर्ग में भाजपा की विचारधारा को स्वीकार किया जा रहा है ।
जिला वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कन्नौज नरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में भारत के विकास को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को क्षेत्रीय व प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा ।
उद्घाटन सत्र से पूर्व प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया जिसमें जनपद के 1980 से सभी पूर्व जिला अध्यक्षों की जानकारी को प्रदर्शित किया गया है। 250 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
जिला प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार आलू विपणन संघ सभापति विमल कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी कायमगंज ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे खीमसेपुर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत राजेपुर ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे रश्मि दुबे अशनील दिवाकर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ममता सक्सेना मीरा सिंह किरण सिंह जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत संदेश राजपूत अभिषेक बाजपेई सोशल मीडिया प्रमुख सुशील राजपूत जिला आईटी प्रमुख रजनीश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन, जुटे कार्यकर्ता


