16 C
Lucknow
Thursday, February 12, 2026

बाइक सवार युवक पर डंडों से हमला, पुलिस जांच में जुटी

Must read

फतेहपुर: फतेहपुर के गाजीपुर थाना (Ghazipur police station) क्षेत्र में तिलक समारोह (tilak ceremony) से लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चकसकरन गांव निवासी शिवम कुमार पासी ने बताया कि वह 10 फरवरी की रात अपने मित्र अनुज पुत्र शेर सिंह निवासी चकमीरपुर के साथ बाइक से बड़ागांव मछरिया से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, धनसिंहपुर से आगे मर्दनपुर मोड़ और देशी शराब ठेका के बीच सामने से आए एक चार पहिया वाहन ने साइड देने के बावजूद उनकी बाइक रोक दी। वाहन से उतरे चार लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान शिवम कुमार का सिर फट गया और हाथ में चोट आई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी जातिसूचक शब्द बोलते हुए फरार हो गए।

शिवम कुमार ने पंकज पुत्र केदार सिंह ठाकुर निवासी अयाह को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी के पता लगाने के लिए सीसीटीवी और अन्य सबूत जुटाने में लगी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article