28 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

बस्ती: हरैया मे गैर इरादतन हत्या मामले मे वांछित आरोपी गिरफ्तार

Must read

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जिले में हरैया थाने (Haraiya Police Station) की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में वांछित अभियुक्त योगेश पांडेय उर्फ सोनू उर्फ टिकोरी (उम्र लगभग 45 वर्ष) पुत्र रामेश्वर पांडेय निवासी ग्राम खम्हारिया सुजात थाना हर्रैया जनपद बस्ती को मुखबिरी सूचना के आधार पर खम्हरिया सुजात पुलिया के पास से उप निरीक्षक इंद्रेश यादव आरक्षी सत्येंद्र यादव तथा आरक्षी आनंद सिंह ने गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्रीय विज्ञापन

19 मार्च की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना हर्रैया क्षेत्रांतर्गत ग्राम खम्हरिया सुजात में सत्यम पांडेय (उम्र लगभग 32 वर्ष) पुत्र अशोक पांडेय निवासी ग्राम खम्हारिया सुजात थाना हर्रैया जनपद बस्ती को योगेश पांडेय पुत्र रामेश्वर पांडेय निवासी ग्राम खम्हारिया सुजात थाना हर्रैया जनपद बस्ती ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया लाया गया।

वहां से घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय बस्ती को रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय बस्ती से कैली हॉस्पिटल और फिर उन्हें पुनः बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना हर्रैया में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसे धारा 105 बीएनएस में परिवर्तित कर लिया गया है और विवेचना संपादित की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article