अछल्दा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता, आरोपी के पैर में लगी गोली
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में अछल्दा पुलिस और एसओजी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस की घेराबंदी देख गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पैर में गोली मारकर दबोच लिया। आरोपी को तुरंत काबू में कर लिया गया और गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। अछल्दा थाना पुलिस और SWAT टीम की संयुक्त कार्रवाई से हत्या के मामले में बड़ा सुराग मिला है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर हत्या और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। इस सफलता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है और पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।




