41 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

यूथ इंडिया कार्यालय में लाइफवन वैलनेस के एमडी सौरभ गुप्ता का आगमन

Must read

– युवा उद्यमिता पर जोर, नई संभावनाओं की चर्चा

फर्रुखाबाद। रविवार यूथ इंडिया कार्यालय में एक विशेष मुलाकात ने नई ऊर्जा और संभावनाओं का माहौल तैयार कर दिया। लाइफवन वैलनेस के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ गुप्ता ने यूथ इंडिया टीम और मुख्य संपादक शरद कटियार से शिष्टाचार भेंट की और युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और नेटवर्क आधारित व्यापार मॉडल पर खुलकर चर्चा की।

इस दौरान सौरभ गुप्ता ने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी तक सीमित न रहे, बल्कि अपने कौशल और नेटवर्क के बल पर खुद के अवसर तैयार करे। उन्होंने वेलनेस सेक्टर में तेजी से बढ़ते बाजार, हेल्थ प्रोडक्ट्स की मांग और डिजिटल युग में बिजनेस विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

यूथ इंडिया टीम के साथ हुई इस बैठक में मीडिया और बिजनेस के तालमेल पर भी चर्चा हुई। यह बात सामने आई कि यदि सही दिशा और पारदर्शिता के साथ काम किया जाए तो युवा वर्ग के लिए नए रोजगार के रास्ते खोले जा सकते हैं।

सौरभ गुप्ता ने यूथ इंडिया की पत्रकारिता और जमीनी मुद्दों को उठाने की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्लेटफॉर्म ही समाज में जागरूकता और बदलाव का आधार बनते हैं।

इस मौके पर दोनों पक्षों के बीच भविष्य में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र और रोजगार उन्मुख पहल शुरू करने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

फर्रुखाबाद जैसे जनपद में जहां युवाओं के सामने रोजगार एक बड़ी चुनौती है, वहां इस तरह की पहल उम्मीद की नई किरण के रूप में देखी जा रही है। अब देखना होगा कि यह संवाद आगे किस ठोस रूप में जमीन पर उतरता है और युवाओं को कितना वास्तविक लाभ मिल पाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article