फर्रुखाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में सोमवार 30 मार्च 2026 को शिष्य/अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 2 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जहां करीब 68 अभ्यर्थी शामिल हुए।
मेले के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। चयन प्रक्रिया के बाद कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें 8 अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के लिए तथा 10 अभ्यर्थियों को जॉब ट्रेनिंग के लिए चुना गया।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें संस्थान के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह के नेतृत्व में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। इस दौरान ब्रजेश कुमार (कार्यदेशक), सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), रंजीत कुमार सुमन (अप्रेंटिस प्रभारी), विजेंद्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित संस्थान का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संस्थान प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और भविष्य में भी ऐसे मेले आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिष्य/अप्रेंटिसशिप मेला संपन्न, 18 अभ्यर्थियों का चयन


