44.5 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

मुख्तार अंसारी की कब्जामुक्त जमीन पर बने फ्लैट्स के लिए फिर मौका

Must read

– एलडीए ने दोबारा खोला पंजीकरण

लखनऊ/यूथ इंडिया। राजधानी लखनऊ में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (इडब्लूएस ) के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए ) ने मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर निर्मित फ्लैटों के लिए एक बार फिर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व में दो आवंटन निरस्त होने के बाद अब इच्छुक आवेदकों को दोबारा आवेदन का अवसर दिया गया है।

एलडीए के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक आवेदक 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

गौरतलब है कि जिन फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वे उस भूमि पर निर्मित किए गए हैं जिसे प्रशासन ने पूर्व में बाहुबली नेता और माफिया मुख्तार अंसारी से जुड़े कब्जे से मुक्त कराया था। सरकार इस भूमि का उपयोग जनहित और आवासीय योजनाओं के लिए कर रही है।

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में हुए दो आवंटन विभिन्न कारणों से निरस्त हो गए थे, जिसके चलते अब रिक्त फ्लैटों के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संचालित की जाएगी।

प्रदेश सरकार लगातार दावा करती रही है कि माफिया और अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई संपत्तियों का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह परियोजना भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां कब्जामुक्त भूमि पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article