31 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय अब 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे 6 हजार

Must read

 

– अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान
– 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा और अतिरिक्त साड़ी के लिए भी मिलेगी आर्थिक सहायता

अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में बड़ी संख्या में कार्यरत आंगनबाड़ी कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर देने की भी घोषणा की। इसके अलावा अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया गया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार उनके हितों और सम्मान को ध्यान में रखते हुए लगातार सुविधाएं बढ़ाने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को आंगनबाड़ी कर्मियों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article