29 C
Lucknow
Wednesday, April 22, 2026

बंदरों के हमले से वृद्ध की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

Must read

क्रासर
बंदरों को पकड़वाय जाने की प्रशासनिक अधिकारियों से की गई मांग
फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा कछपुरा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां दो मंजिला मकान की छत पर गए एक वृद्ध पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। हमले से घबराकर भागने के दौरान वृद्ध छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़ा कछपुरा निवासी 65 वर्षीय हरिराम अविवाहित थे और अपने घर में अकेले रहते थे। रविवार को वह किसी काम से अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर गए हुए थे। तभी अचानक बंदरों का एक झुंड वहां आ गया और उन्होंने हरिराम पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से घबराए हरिराम अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वृद्ध की मौत से परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article