13 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

गायब हुए युवक के घर जांच पड़ताल करने पहुंचे क्षेत्राधिकारी अमृतपुर

Must read

7 दिन बीत जाने के बावजूद भी युवक का नहीं चल सका पता, एसपी के निर्देश पर ताकत झोंक रही पुलिस

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: अमृतपुर थाना (Amritpur PS) क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान में एक 27 वर्षीय युवक रविवार से लापता है। बताया जा रहा है कि ओमवीर राठौर पुत्र पेशकार उम्र 27 वर्ष रविवार को ओमवीर लेंटर डालने वाली मशीन पर काम करने के लिए गया था जब वह वापस लौटा तो गांव के ही पास लगी साप्ताहिक बाजार (weekly shop) से सब्जी खरीदकर घर आया। और घर पर सब्जी रख कर कपड़े उतार दिए तथा तौलिया लपेटकर घर से टहलने के लिए निकला और देर रात्रि तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पहले खुद उसकी तलाश की।

लेकिन युवक का पता नहीं चल सका इसके बाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले ने शुरू किए लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने कड़ा रूख अपनाते हुए युवक की ड्रोन कैमरे मंगवाकर खोजबीन शुरू कर दी जिसमें फतेहगढ़ पुलिस लाइन से आए कर्मचारियों के द्वारा ड्रोन कैमरे को 5 किलोमीटर की परिधि में उड़ाया गया बारीकी से जांच की गई थाना अध्यक्ष ने जिसका लेंटर पड़ा था वहां पर भी पहुंच कर जांच पड़ताल की।

लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका वहीं शनिवार के दिन अमृतपुर क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या स्वयं ही पीड़ित के घर क्षेत्र अधिकारी के साथ जांच पड़ताल करने पहुंच गई। गांव में पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ क्षेत्राधिकारी ने बातचीत की सीओ अजय वर्मा ने परिजनों को आश्वासन देते हुए बताया कि एसओजी ,सर्विलांस समेत चार्ट में लगाई गई हैं युवक की तलाश की जा रही है जो संदिग्ध है उन व्यक्तियों से भी पूछताछ जारी है जल्द युवक की खोजबीन की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article