29 C
Lucknow
Tuesday, April 21, 2026

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई, दो सफाई कर्मियों का वेतन रोका

Must read

नवाबगंज।
ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकास खण्ड नवाबगंज के खण्ड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने दो सफाई कर्मियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मियों को नियमित रूप से गांवों में उपस्थित रहकर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई सफाई कर्मी गांवों में नहीं पहुंचते और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
वहीं, शासन द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। इसके लिए गांवों की गलियों, नालियों व सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान की निगरानी के लिए डब्ल्यूएचओ (WHO) की टीमों को भी लगाया गया है।
निगरानी के दौरान टीमों ने नवाबगंज ब्लॉक के गांव उम्मरपुर और खलवारा का निरीक्षण किया, जहां गंदगी का साम्राज्य पाया गया। साथ ही दोनों गांवों में तैनात सफाई कर्मियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत भी सामने आई।
टीमों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर खण्ड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने कार्रवाई करते हुए गांव उम्मरपुर में तैनात सफाई कर्मी रीता तथा गांव खलवारा में तैनात सफाई कर्मी राम प्रकाश का वेतन रोक दिया है।
खण्ड विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से अपने-अपने गांवों में उपस्थित रहकर साफ-सफाई सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article