39.2 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

खेत की मेड़ तोड़ मक्का की फसल जोतने का आरोप, विरोध पर किसान से मारपीट

Must read

 

गुरसहायगंज, कन्नौज । कोतवाली क्षेत्र में खेत की मेड़ तोड़कर मक्का की खड़ी फसल जोतने और विरोध करने पर किसान के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की समधन चौकी अंतर्गत ग्राम मलिकपुर निवासी अमीर पुत्र सलीम खां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उसके खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने खेत की मेड़ तोड़ दी और खड़ी मक्का की फसल को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया।

पीड़ित किसान का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किसान ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फसल नष्ट होने से किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article