अमृतपुर, फर्रुखाबाद| थाना राजेपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह तड़के तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या UP74T-5763 का चालक अज्ञात अपने ट्रक को लेकर शाहजहांपुर से फर्रुखाबाद की ओर आ रहा था। तभी फर्रुखाबाद की ओर से स्वराज ट्रैक्टर संख्या UP76AD-7899 का चालक श्री अंकित पुत्र श्री गजेंद्र सिंह निवासी सेंट्रल जेल टिकूरियान नंगला थाना कादरी गेट उम्र 35 वर्ष ट्राली में आलू लादकर फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की तरफ जा रहा था इसी बीच डंपर RJ11GC4808 के ड्राइवर दिनेश सिंह पुत्र टिजन सिंह निवासी गांव हरपुरा थाना गोहद जिला भिंड उम्र करीब 30 वर्ष द्वारा डंपर को ओवरटेक कर ट्रक संख्या UP74T-5763 मे टक्कर मार दी जिससे दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये जिसमें ड्राइवर दिनेश उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जाम की स्थिति बनते ही थाना अध्यक्ष ने तत्काल ही एक्शन लेते हुए ट्रक व डंपर को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाया
थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने बताया है की तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधि कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।






