32.4 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

Must read

शाहजहांपुर: जिले में बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के स्टेट हाईवे पर रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोहरे के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि सुबह घना कोहरा होने के कारण दृश्यता काफी कम थी। इसी दौरान बरेली डिपो की रोडवेज बस सामने से आ रही कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना अल्लाहगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात को सुचारु कराया। दुर्घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार मानी जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article