घनी आबादी में चल रही फैक्ट्री को लेकर लोगों में आक्रोश, संकरी गलियों से बुझाने में आई दिक्कत
आगरा। शहर के लोहामंडी थाना क्षेत्र के खाती पाड़ा इलाके में स्थित एक जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के रिहायशी क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।
बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया। घनी आबादी और संकरी गलियों के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने फैक्ट्री मालिक पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि घनी आबादी के बीच यह फैक्ट्री कई सालों से चल रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना लोहामंडी थाना क्षेत्र के खाती पाड़ा इलाके की बताई जा रही है।
जूते की फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप


