19 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, जलालाबाद पुलिस की कार्रवाई, आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Must read

शाहजहांपुर: थाना जलालाबाद पुलिस (Jalalabad police) ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा (illegal pistol) एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर जलालाबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित कौशल उर्फ छोटू (उम्र करीब 27 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कौशल, निवासी सुभाषनगर मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर को भामाशाह पार्क मोड़ से पहले दाहिनी ओर स्थित एक प्लाट के पास से रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना जलालाबाद में मु0अ0सं0 65/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article