41 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

नहाने गए युवक की घाघरा नदी में डूबकर मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप

Must read

 

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़नपुर डीपो में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब शिमली चौका नदी में एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बड़नपुर निवासी प्रवेश कुमार (53) पुत्र केशव राम के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रवेश कुमार शुक्रवार शाम घाघरा नदी में नहाने गए थे। वह अपने कपड़े और मोबाइल नदी किनारे रखकर पानी में उतरे थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।

काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने शिमली चौका नदी में शव तैरता देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव प्रवेश कुमार का निकला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह और चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पुत्र शिवम वर्मा ने बताया कि उनके पिता मेहनत-मजदूरी और ठेलिया चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article