37 C
Lucknow
Monday, March 30, 2026

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, चली गई युवती की जान, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम

Must read

महराजगंज: यूपी के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर (quack doctor) के इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर तिराहे पर शव रखकर जाम (blocked the road) लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अमरूतिया के पासी टोला निवासी मोनिका को बुखार होने पर परिजन बैकुंठपुर चौराहे स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मर्चरी हाउस से शव लेकर नगर तिराहे पहुंचे और सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे यातायात बाधित हो गया।

महराजगंज पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article