29 C
Lucknow
Tuesday, August 25, 2026

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, विद्यालय, जेल और अस्पताल का निरीक्षण

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता सैनी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान पांच महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सदस्या के समक्ष प्रस्तुत किए। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद सदस्या ने विकासखंड बढ़पुर के अमेठी कोना स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सदस्या ने संयुक्त चिकित्सालय डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष, परियोजना निदेशक, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिक तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article