लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रविवार को गोमती नगर के विराम खंड-5 स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क (राम भवन के सामने) में जन कल्याण समिति, विराम खंड-5 की ओर से विशाल वृक्षारोपण महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी आग्रह किया, ताकि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सफल हो सके।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह, कर्नल श्री पाण्डेय (महासचिव, महासमिति), संजय निगम (सचिव, महासमिति), सीजी नायर (सचिव, महासमिति), केके मौर्य (कल्चरल सचिव, महासमिति), विजय चोपड़ा (उपाध्यक्ष, विराम खंड-5), अरुण त्रिवेदी (कल्चरल सचिव, विराम खंड-5), अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय (सचिव), प्रवीण मिश्रा (संयुक्त सचिव), अतुल जौहरी (कोषाध्यक्ष), डॉ. आर.पी. शर्मा, राकेश तिवारी (पूर्व कोषाध्यक्ष), प्रभात श्रीवास्तव (संगठन सचिव), मनोज शर्मा (प्रचार सचिव), आचार्य अशोक तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, चन्दन सहित समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जन कल्याण समिति ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।


