17 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

जीएसटी की फर्जी फर्म बनाकर 02 करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले गिरोह का संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पर्दाफाश

Must read

जनपदीय एसओजी सर्विलांस सेल गैंगस्टर सेल (SOG Surveillance Cell Gangster Cell) व थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा GST की बोगस फर्म बनाकर लगभग 02 करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार अभियुक्त फर्जी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित गिरफ्तार

थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जीएसटी की बोगस फर्म बनाकर लगभग 02 करोड़ रुपये की कर चोरी कर व्यापारियों को आईटीसी का अवैध लाभ पहुँचाने वाले चार अभियुक्तों को अटसलिया पुल के पास से गिरफ्तार किया गया गिरोह के सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से भोले-भाले व्यक्तियों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं फोटो आदि दस्तावेज प्राप्त कर लेते थे तत्पश्चात उनके फर्जी एवं कूटरचित हस्ताक्षर तैयार कर बोगस जीएसटी फर्मों का पंजीकरण कराते थे इन फर्जी जीएसटी फर्मों के नाम से कूटरचित ई-वे बिल एवं बिल्टी तैयार कर जनपद महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर आदि जनपदों से स्क्रैप खरीदते थे तथा जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध रूप से विक्रय कर फर्जी लेन-देन दर्शाते हुए कर चोरी करते थे,,

घटना का संक्षिप्त विवरण /पूछताछ विवरण-

दिनांक 28/29.11.2025 को मोहम्मदी रोड पर जीएसटी के सचल दल प्रभारी हरित कुमार,हे0का0 शुभम तथा का0 चमन द्वारा अवैध रूप से माल सप्लाई करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP 14 HT 7358 के चालक मेहरवान, वाहन संख्या BR 06 GE 5270 के चालक केश्वर कुमार तथा वाहन संख्या HR 67 DE 3245 के चालक नंदलाल भगत को प्रमोद इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित फर्जी जीएसटी फर्म के ई-वे बिल एवं बिल्टी सहित रोका गया। जांच के दौरान प्रस्तुत समस्त अभिलेख फर्जी एवं कूटरचित पाए गए। उक्त संबंध में थाना रोजा पर मु0अ0सं0 640/2025 धारा 318(2)/318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस व धारा 132 जीएसटी अधिनियम के अंतर्गत कनिष्ठ लिपिक विकास कुमार, सचल दल शाहजहाँपुर द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एवं विवेचना की गुणवत्ता परख व यथाशीघ्र विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया। विवेचना निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रभारी गैंगस्टर सेल को विवेचना सुपुर्द की गई तथा उ0नि0 सौरभ शुक्ला को सह-विवेचक नियुक्त किया गया,,

विवेचना के क्रम में संकलित साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 14.02.2026 को जनपदीय एसओजी, प्रभारी गैंगस्टर सेल, सर्विलांस सेल एवं थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की पतारसी, सुरागरसी एवं गिरफ्तारी हेतु हथौड़ा चौराहे पर मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि बोगस जीएसटी फर्म बनाकर स्क्रैप की गाड़ियाँ निकलवाने वाले गिरोह के कुछ सदस्य सफेद रंग की मारुति फ्रॉन्क्स कार संख्या DL 07 CY 4616 से दिल्ली की ओर से शाहजहाँपुर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अटसलिया पुल से पूर्व घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर उसमें सवार चार व्यक्तियों को दिनांक 14.02.2026 को समय करीब 07:04 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कूटरचित जीएसटी फर्मों से संबंधित ई-वे बिल, बिल्टी, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article