37.3 C
Lucknow
Monday, July 6, 2026

लखनऊ में BJP अध्यक्ष के रोड शो में हनुमान वेशधारी के डांस को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद, केजरीवाल ने एक्स पर…

Must read

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Navin) दो दिवसीय यूपी दौरे पर थे। इस दौरान वे लखनऊ (Lucknow) के रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान जिस गाड़ी पर नितिन नबीन चढ़े थे उस गाड़ी के आगे-अगे एक शख्स भगवान हनुमान जी के स्वरूप में नाचते जा रहा था। उनके हाथ में भाजपा का झंडा भी था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। वहीं दूसरी तरफ इस पर सियासत भी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने नितिन नवीन पर निशाना साधा है।

केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. जिसमें लिखा कि ”दोनों तस्वीरें हिंदू आस्था के प्रति दो विचारधाराओं की प्रतीक हैं। हमारी विचारधारा – हम भगवान राम और हनुमान जी के भक्त हैं और उनमे हमारी श्रद्धा और आस्था है। हम उन्हें पूजते हैं, उनके सामने सर झुकते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं। इनकी विचारधारा – ये लोग हनुमान जी और रामचन्द्र जी को भगवान ही नहीं मानते, इनके लिए राम और हनुमान सत्ता और पैसा पाने का जरिया हैं। इन्हें भगवान का अपमान करने में कोई संकोच नहीं होता।”

दूसरे पोस्ट मे केजरीवाल ने लिखा कि ‘जितना नुकसान और अपमान आप लोगों ने हिंदू धर्म का किया है, शायद भारत के 5000 वर्ष के इतिहास में बाहर से आने वाले आतताइयों ने भी नहीं किया, जितना आप लोगों ने हिंदुओं को लूटा है, आज तक किसी ने नहीं लूटा। हिंदू धर्म पर आप लोग कलंक हैं, ये वीडियो देखिए, ये क्या कर रहे हैं आपको शर्म आती है आपको? माफी मांगिए पूरे हिंदू समाज से।’

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article