37.6 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर ठगी, टेलीग्राम चैनल के खिलाफ मुकदमा

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाहियों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा से पहले पेपर लीक के नाम पर अभ्यर्थियों को ठगने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर “UPP Exam Paper” नाम से संचालित एक चैनल के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार चैनल पर दावा किया गया कि आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर 8 हजार रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने और बैंक खाते में रकम जमा करने के निर्देश दिए गए थे। मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसे गंभीरता से लिया है।
भर्ती बोर्ड की ओर से हुसैनगंज थाने में अज्ञात संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अब टेलीग्राम चैनल संचालक, बैंक खाते और लेनदेन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। साइबर टीम भी मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होनी है। परीक्षा से पहले इस तरह के फर्जी चैनलों के सक्रिय होने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article