22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

पत्नी ने 1 लाख की दी सुपारी, प्रेमी और किलर ने पति को उतारा मौत के घाट, खुद के हाथ पांव बांधे और बोली लूट हुई

Must read

धार: मध्यप्रदेश के धार (dhaar) जिले के राजोद थाना (Rajod police station) क्षेत्र के गोंदीखेड़ा में व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या और लूटकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। घटना को लूट का रूप देने के लिए घर में सामान बिखेरा गया और झूठी कहानी बनाई गई। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, राजोद थाना क्षेत्र के गोंदी खेड़ा चारण गांव में हुई इस हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने ही अपने पति की मौत की कहानी लिख दी, जिसे लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं सकी।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र को हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। वैज्ञानिक साक्ष्यों और सख्त पूछताछ के बाद प्रियंका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी सुरेंद्र की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के अनुसार, 11 साल पहले 15 साल की उम्र में प्रियंका की शादी देवकृष्ण से बाल विवाह हुआ तभी दोनों नाबालिग थे। 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद प्रियंका को पति के साथ रहने के लिए कहा गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध मायके में कमलेश से हो गया। अब उसका मन ससुराल में नहीं लगता, देवकृष्ण के साथ वो रहना नहीं चाहती थी, इसलिए बार-बार मायके चली जाती।

देवकृष्ण को ये अजीब लगता और उसने खोजबीन की तो प्रियंका के प्रेमी कमलेश के बारे में पता चला। इसके बाद देवकृष्ण अपनी पत्नी पर रोकटोक करने लगा. प्रियंका को ये पसंद ना आता। जब रोकटोक ज्यादा बढ़ी तो प्रियंका और कमलेश ने देवकृष्ण को मार देने का प्लान बनाया। सुरेंद्र नाम के आदमी को 1 लाख रुपए दिए गए। इसके बाद प्रियंका 10 दिन पहले ससुराल पहुंची और वहां रहने लगी, एक रात को सुरेंद्र और कमलेश को घर में घुसा दिया।

दोनों ने अंदर घुसते ही देवकृष्ण की चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद घर में सामान बिखेर दिया गया और लूट जैसा सीन बनाया गया। प्रियंका को दूसरे कमरे में बांध दिया गया ताकि लूट असली लग सके। इसके बाद दोनों निकल गए और कुछ देर बाद प्रियंका चिल्लाने लगी। इस वीडियो में प्रियंका रोने का नाटक कर रही है, लूट और हत्या की कहानी बना रही है। पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को पकड़ लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद गहन पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने महज 36 घंटे में प्रियंका और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article