22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद, विधायक ने मुआवजे की उठाई मांग

Must read

 

शाहजहांपुर। जनपद में बीते एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र 136 ददरौल में गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों के लिए तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि लगातार बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की गेहूं की फसल खेतों में ही बर्बाद हो गई है। कई किसानों ने फसल की कटाई भी कर ली थी, लेकिन अचानक मौसम खराब होने से उनकी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। हालात यह हैं कि जहां सामान्यतः अच्छी पैदावार होती है, वहीं अब एक बीघा में मात्र 2 कुंतल तक ही उत्पादन रह गया है।

उन्होंने बताया कि ददरौल, कांट, मदनापुर और भावलखेड़ा विकास खंड के किसान इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर गहरा असर पड़ा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शासन स्तर से सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके।

उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके और उनका भरोसा कायम रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article