22 C
Lucknow
Thursday, April 9, 2026

एटा में 7 साल की छात्रा को टीचर ने बेरहमी से पीटा, उखाड़ लिए बाल

Must read

एटा: यूपी के एटा (Etah) में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक टीचर (teacher) ने 7 साल की छात्रा की बड़ी बेरहमी से पिटाई की। इतना ही छात्रा के बाल भी उखाड़ा। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे और प्राचार्य से शिकायत की। वहीं परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की, जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। .

बता दें कि पूरा मामला जैथरा विकास खंड के ग्राम नगला बली स्थित एसपीएस पब्लिक स्कूल का है। जहां पढ़ने वाली 7 साल की बच्ची लंच ब्रेक पर गई थी। बच्ची लंच ब्रेक खत्म होने के 5 मिनट बाद क्लास पहुंची तो शिक्षक संतोष भड़क गया और फिर गुस्से में छात्रा की डंडे से जमकर पिटाई की। शिक्षक का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ. उसने बच्ची का बाल भी नोच लिया।

वहीं छुट्टी के बाद घर पहुंचकर बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। हालांकि, रात में शिक्षक के डर से उसने अपने परिजनों को पिटाई करने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है, लोग स्कूल को सील करने की मांग तक कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article