23 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

बारिश के कारण KKR-पंजाब मैच रद्द, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक

Must read

 

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार हो रही बारिश और गीले मैदान के चलते अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
मैच की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में तेज रूप ले लिया और खेल को रोकना पड़ा।
बारिश रुकने के बाद मैच दोबारा शुरू कराने की कोशिशें की गईं। अंपायरों ने मैदान का कई बार निरीक्षण किया और ग्राउंड स्टाफ ने भी मैदान को खेलने लायक बनाने के प्रयास किए, लेकिन आउटफील्ड में नमी और बाउंड्री लाइन के पास भरे पानी के कारण स्थिति अनुकूल नहीं हो सकी। पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए निर्धारित कटऑफ समय रात 11:14 बजे था, लेकिन तब तक मैदान पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया।
इस दौरान सौरव गांगुली भी मैदान पर मौजूद रहे और ग्राउंड स्टाफ के साथ स्थिति का जायजा लेते नजर आए। अंततः अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों से चर्चा के बाद मैच को रद्द घोषित कर दिया।
बारिश के कारण रद्द हुए इस मुकाबले से दर्शकों को निराशा हाथ लगी, जबकि अंक तालिका में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिससे टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा और रोमांचक हो गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article