कन्नौज की तीनो सीटे जीतने की हुंकार भर गये अखिलेश
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कन्नौज से सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहाँ 27 में होने वाले विधान सभा चुनाव मे समाजवादी सरकार बनाने का दावा किया।उन्होंने कन्नौज की तीनो सीटे जीतने की भी हुंकार भरी।
कन्नौज सांसद ने कहा कि संविधान, लोकतन्त्र, आरक्षण, पीडीए बचे और बाबा साहब, डा० राम मनोहर लोहिया और नेता जी ने जो संघर्ष का रास्ता दिखाया है उसको लेकर हम लोग काम करेंगे।
श्री अखि लेश ने कहा कि 27 मे समाज वादी सरकार बनने जा रही है जिससे भाजपाई घबराये हुए हैं।
आखिलेश ने रसोई गैस सिलेन्डर पर चल रही मारामारी पर कहा कि यह लोग खाली सिलेन्डर तो दे सकते है लेकिन भरे सिलेन्डर नही दे पायेंगे।वैसे सिलेन्डर तौला लो बजन अवश्य कम निकलेगा जैसे खाद की बोरी का वजन घटा दिया।
उन्होने विकास कार्यों पर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विकास की जगह विनाश कर रही है। नौकरी भाजपा के एजेन्डे में नही है। किसान भी उनके एजेन्डे में नही है। किसान का आलू माटी मोल विक रहा लेकिन सरकारी खरीद नही हुई। किसान की लागत नहीं निकल रही है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने मन्डी को चौपट कर दिया। सब्जी बीज के लिए एक्सीलेन्स सेन्टर बनाया लेकिन अब बदहाल है।कैसर अस्पताल, पैरा मेडिकल, कार्डियोलाजी चला नही पाये। काऊ मिल्क प्लांट नही चला पाये इसलिए उन्होंने जनता को आगाह किया कि बीजेपी के षणयन्त्र मे न फंसे।
श्री यादव ने आज यहां एक प्राइवेट शोरूम का उद्धाटन किया एवं कई कार्यकर्ताओ के घर भी गये।


