34 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 पर अज्ञात कार बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी, मचा हड़कंप

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा कैंपस (Delhi Assembly Campus) में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई. दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार (car) ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है. गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं।

दिल्ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन प्रवेश किया, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया. कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। पुलिस के मुताबिक, कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है, जिस पर यूपी का रजिस्ट्रेशन (26A सीरीज) दर्ज है। घटना के समय कार चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था।

घटनास्थल पर वीआईपी गेट की सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात थे। सुरक्षा एजेंसियों ने गुलदस्ते की जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, गाड़ी की तलाश जारी है।

तीन बार के विधायक भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को 24 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे निगम पार्षद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने थे। उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article