कायमगंज: नई बस्ती रोड स्थित एच, ओ , एकेडमी के सभागार में विद्यालय कावार्षिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर विपिन सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कायमगंज ने कहा कि शिशु शिक्षा देश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि शिक्षक शिक्षार्थी एवं संरक्षक प्राथमिक शिक्षा के प्रमुख स्तंभ हैं। आज संरक्षकों की उदासीनता बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर रही है।
डॉ विनय मिश्रा ने कहा की अनुशासन और संस्कार के बिना शिक्षा का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता है ।प्रबंध समिति के अध्यक्ष शुभम रस्तोगी ने पुरस्कार प्राप्त छात्रों को शुभकामनाएं दी।
श्रीमती पारुल रस्तोगी एवं श्रीमती संध्या रस्तोगी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण देना चाहिए ।प्रधानाचार्य श्री शिवकांत शुक्ला ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला ।समारोह का संचालन श्रीमान सौरभ चतुर्वेदी ने किया इस अवसर पर वर्ष भर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं एवं कक्षाओं में प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्य एवं व्यवहार के आधार पर शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में दिव्यम ,जानवी ,वैष्णवी , पारसनाथ अग्रवाल , सिद्धि ,अली वारिस ,आदि रहे। पारस नाथ अग्रवाल ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए ।तथा कक्षा प्रथम की छात्रा वैष्णवी ने वर्ष भर केवल एक दिन अनुपस्थित रहकर उपस्थिति में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।इस अवसर पर अजीत सिंह ,विपिन पाठक ,सौरभ चतुर्वेदी, असमी खान, दिव्या पाल सिम्मी पाल, गोल्डी कौशल ,मैहर नाज, ज्योति शर्मा हितेश मिश्रा शाहिद आदि उपस्थित रहे।


