25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-रॉड से पीटा, पैर में मारी गोली

Must read

 

रायबरेली में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घर के बाहर बैठे युवक पर आधा दर्जन से अधिक अज्ञात हमलावरों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रगतपुरम और तुलसी नगर के बीच की है। पीड़ित अनिकेत झा अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी शाम करीब 5:15 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने अनिकेत पर लाठी और लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं। परिजनों के अनुसार, हमलावरों ने उनके पैर में गोली भी मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों के अनुसार, अनिकेत को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सीओ सिटी अरुण नौहार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article