25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश

Must read

 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह घटना अमेठी के थाना शहीद स्मारक (कदूनाला) क्षेत्र के ग्राम मरियारी कला में हुई। मृतक की पहचान ह्रस्व बहादुर सिंह उर्फ बबलू, पुत्र अचल बहादुर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किसी काम से फतेहपुर बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाबा बलदेव दास मंदिर के पास लगे विद्युत पोल से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे लटका हुआ था। युवक अनजाने में उसी तार की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में मृतक के पिता अचल बहादुर सिंह और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बेटे का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतक के पिता ने इस मामले में थाना हलियापुर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

इस घटना के बाद गांव के लोगों में जर्जर और खुले बिजली के तारों को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन तारों की मरम्मत कर दी जाती, तो यह हादसा टल सकता था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article