25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

कोलाघाट पुल पर बड़ा हादसा टला हाइट गेज से टकराया तेज रफ्तार ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

Must read

 

शाहजहांपुर जनपद के कोलाघाट पुल पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब जलालाबाद की ओर लगे हाइट गेज से एक तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उस समय पुल पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि कोला पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पहले से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद यह डंपर पुल की ओर कैसे पहुंच गया, यह बड़ा सवाल है सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कोला मोड़ पर स्थित जलालाबाद पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भारी वाहनों के लिए रास्ता बंद होने के बावजूद इस भारी डंपर को कोला पुल की ओर जाने की अनुमति कैसे दे दी फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article