25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

साइकिल यात्रा का भव्य समापन PDA के समर्थन में जुटी जनता, सपा को मिला जोरदार समर्थन

Must read

 

प्रवीन कुमार
लखना (इटावा) : जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा का समापन लखना स्थित पुष्प श्री गेस्ट हाउस पर जोश और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। मानिकपुर मोड़, इटावा से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता ने साइकिल से सहभागिता कर समाजवादी पार्टी के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही ज्वाला प्रसाद कठेरिया (बकेवर) और अनीता दिवाकर की सक्रिय भागीदारी चर्चा का केंद्र रही, जिन्होंने यात्रा में आगे रहकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान PDA (पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक) वर्ग की मजबूत एकजुटता देखने को मिली, जो समाजवादी पार्टी के पक्ष में साफ नजर आई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे
अमित कठेरिया, जनवेद यादव, गपोचे त्रिपाठी, अनिल दोहरे, भोले राम करोलिया, नाथूराम बाथम, शिवकिशोर त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, बादशाह कठेरिया, हर्षित दोहरे, सौरभ दोहरे, राजा बाबू चक, लालू पाल, दीपू कुशवाह, शशिकांत दोहरे, जिला पंचायत सदस्य फरियाद भारती, समाजसेवी राहुल दिवाकर, राजीव दोहरे, अंकित दिवाकर, अंकित गौतम, सूरज भारती, विकास भारती सहित अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग साइकिल यात्रा में शामिल रहे।
समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद और उनके मुद्दों को समझने का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि PDA वर्ग के बढ़ते समर्थन से समाजवादी पार्टी आगामी समय में और मजबूत होकर उभरेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article