25.5 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, लगाए गंभीर आरोप

Must read

लखनऊ: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सपा (Samajwadi Party) औऱ BJP के बीच जुबानी जंग तेज होती दिखाई दे रही है। भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने दलितों को लेकर सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, आज कल सपा द्वारा संविधान का नाम लेकर ‘दलित प्रेम’ दिखाने की कोशिश हो रही है, लेकिन सवाल यह है कि यह भावना पहले क्यों नहीं दिखी? जब-जब ये लोग सत्ता में रहे, तब-तब समाज के दबे-कुचले वर्गों को अपेक्षित न्याय नहीं मिल पाया, दलित भाइयों के साथ कई बार अन्याय हुआ, उनकी उपेक्षा की गई।

आगे पंकज चौधरी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी ऐसे दौर देखने को मिले, जब एक वर्ग विशेष के लोगों की मनमानी बढ़ी। अब जब चुनाव नज़दीक हैं और लगातार तीसरी बार इन्हें बाबा साहेब, संविधान और दलित समाज की याद आ रही है लेकिन अब दलित समाज पहले से अधिक जागरुक है। उसने वह दौर देखा है कि जब सपा सत्ता में थी, तब कैसे पूरे दलित समाज की उपेक्षा की जाती थी।

आगे उन्होंने ये भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को विकास और समृद्धि देने वाली सरकार चाहिए, ऐसी सरकार जो सबको साथ लेकर चले, न कि समाज को बांटने वाली राजनीति करे और भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र पर काम कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और सत्ताइस में कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article